[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड गुमला के बसिया में स्कूली बच्चों का ऑटो पलटा! एक बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर

गुमला के बसिया में स्कूली बच्चों का ऑटो पलटा! एक बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर

0
गुमला के बसिया में स्कूली बच्चों का ऑटो पलटा! एक बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर
सड़क हादसे के बाद गुमला के सदर अस्पताल में बच्ची का परिजन. फोटो: प्रभात खबर

Gumla Road Accident: गुमला के बसिया थाना क्षेत्र में महाराजगंज के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस सड़क हादसे में 9 वर्षीय आकांक्षा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय अलमा केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की बेटी आकांक्षा कुमारी अन्य बच्चों के साथ ऑटो से महाराजगंज स्थित मदर अमृता पब्लिक स्कूल जा रहा था. रास्ते में अचानक ऑटो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया. ऑटो के नीचे दबने से दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं.

बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चियों को रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आकांक्षा कुमारी को मृत घोषित कर दिया. अलमा केरकेट्टा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. आकांक्षा तीसरी कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी होनहार बताई जा रही थी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए. अपनी मासूम बच्ची को खोने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बच्चा चोर के संदेह में हिंसक न बनें, पिपरवार में पिटाई के बाद रिम्स में विक्षिप्त की हो गई मौत

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में ऑटो के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: गुमला में दिव्यांग बच्ची के दुष्कर्मी तांत्रिक को फांसी, हजारीबाग का है निवासी

Previous article लंच में बनाएं स्वाद से भरपूर पालक कढ़ी, घरवालों को आएगी पसंद
Next article Apple Music में AI की एंट्री, अब टेक्स्ट लिखते ही बन जाएगी प्लेलिस्ट
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel