[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा मंत्री संजय यादव के पैतृक गांव ढाका मोड़ आज पहुंचेंगे हेमंत व तेजस्वी

मंत्री संजय यादव के पैतृक गांव ढाका मोड़ आज पहुंचेंगे हेमंत व तेजस्वी

0
मंत्री संजय यादव के पैतृक गांव ढाका मोड़ आज पहुंचेंगे हेमंत व तेजस्वी

झारखंड के सीमावर्ती बिहार के ढाका मोड़ में आयोजित चैती दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आगमन आठ अप्रैल को हो रहा है. गोड्डा विधायक सह श्रम नियोजन एवं उद्याेग मंत्री संजय प्रसाद यादव की ओर से आयोजित भव्य पूजा समारोह में शामिल होने वाले इंडी गठबंधन के दो वरिष्ठ नेताओं के आमगन को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद हो रही है. लगातार तैयारी का जायजा स्वयं समंत्री श्री यादव ले रहे है. मंगलवार आठ अप्रैल को श्री सोरेन व यादव दिन के दो बजे ढाका माेड़ पहुंचेंगे. करीब दो घंटे के कार्यक्रम के बाद वापस रांची लौटेंगे.

चंद्रशेखर यादव इंटर कॉलेज में बनाया जा रहा दो हेलीपैड

श्री यादव के ढाका मोड़ आवास से सटे चंद्रशेखर यादव इंटर कॉलेज ढाका मोड़ में दो-दो हेलीपैड बनाया जा रहा है. एक मुख्यमंत्री श्री सोरेन एवं दूसरा तेजस्वी यादव के लिए बनाया जा रहा है. हेलीपैड से करीब दो किमी कार्यक्रम स्थल तक दोनों नेता सड़क मार्ग से ढाका गांव पहुंचेंगे. बड़े मैदान में करीब सवा लाख स्क्वायर फीट में तीन बड़े पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक बड़ा पंडाल जो करीब साठ हजार स्क्वायर फीट का बना है. मंच के लिए इस्तेमाल किया जायेगा.

पहुंचेंगे खेसारी लाल, अनुपमा व डिम्पल आठ अप्रैल की शाम से ख्यातिप्राप्त बालीवुड

भोजपुरी कलाकारों में खेसारीलाल यादव, अनुपमा यादव व डिम्पल यादव की प्रस्तुति को देखने बड़ी संख्या में लोग आयेंगे. इस दौरान दिन को देश के विभिन्न राज्यों के पहलवानों का जोरदार मुकाबला के साथ घोड़ा रेस का भी आयोजन किया जा रहा है. श्री यादव के भाई सह बेलहर विधायक मनोज यादव भी कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी में है. दूसरी तरफ गोड्डा से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बड़े नेता व पदाधिकारी श्री यादव के आवास व पूजा में शामिल हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel