[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कार्य में पारदर्शिता बरतने का निर्देश

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कार्य में पारदर्शिता बरतने का निर्देश

0
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कार्य में पारदर्शिता बरतने का निर्देश

आगामी विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड सभागार में बीएलए-2 के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू तथा सीओ अमित किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रशिक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने प्रतिभागियों को विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के नियमों, प्रक्रियाओं एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय अभिकर्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित कार्य पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी प्रपत्र को बिना जांच-पड़ताल के अग्रसारित न किया जाये. गलत प्रविष्टि या लापरवाही के कारण किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूट सकता है. इसलिए घर-घर जाकर सत्यापन कार्य को गंभीरता से पूरा करें. बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि वे पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कर सकें. उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव-गांव में चौपाल आयोजित करें तथा लोगों को प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 और प्रपत्र-8 भरने की सही प्रक्रिया की जानकारी दें. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव में आकर गलत कार्य न करें और निर्वाचन संबंधी सभी कार्य निर्धारित नियमों के अनुरूप करें. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड की सभी पंचायतों के बीएलए-2 एवं क्षेत्रीय अधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में अधिकारियों ने प्रतिभागियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया.

योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटना चाहिए : बीडीओ

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची एसआईआर-2026 अभियान की प्रक्रिया एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक सह बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि एसआईआर-2026 का कार्य प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर संचालित किया जा रहा है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बीएलओ को अभियान के सफल संचालन में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज न हो सके. बीडीओ ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग सही ढंग से हो चुकी है, उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है. वहीं, जिन मतदाताओं का जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच हुआ है, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज स्वयं का तथा अपने माता-पिता में से किसी एक का प्रस्तुत करना आवश्यक होगा. उन्होंने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में पहले से दर्ज है, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में आलोक कुमार, सुबोध कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel