[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा राजमहल कोल परियोजना में सीआइएसएफ जवान पर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

राजमहल कोल परियोजना में सीआइएसएफ जवान पर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

0
राजमहल कोल परियोजना में सीआइएसएफ जवान पर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

राजमहल कोल परियोजना के जीरो पॉइंट के पास केंदुआ ग्राम के निवासी मनीर अंसारी ने आरोप लगाया कि उन्हें सीआईएसएफ जवान ने मारपीट और गाली-गलौज किया. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार रात 9:00 बजे से गुरुवार सुबह 11:00 बजे तक ओसीपी कार्यालय के मुख्य द्वार के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे परियोजना के पदाधिकारी और कर्मियों का आवागमन बाधित हो गया. मनीर अंसारी ने ललमटिया थाना में आवेदन देकर कहा कि बुधवार की रात 9:00 बजे डीओ ट्रक के डीजल चोरी को रोकने के लिए वह ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान सीआइएसएफ जवान ने बिना कारण उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की और रात में उन्हें छोड़ दिया. सड़क जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रोशन कुमार जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को न्याय का आश्वासन दिया. आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट और गाली-गलौज का आवेदन मिला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel