[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन, फिटनेस का दिया संदेश

गोड्डा में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन, फिटनेस का दिया संदेश

0
गोड्डा में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन, फिटनेस का दिया संदेश

खेल प्राधिकरण भारत के निर्देश तथा हॉकी इंडिया एवं हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को हॉकी गोड्डा द्वारा संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉमनवेल्थ डे के 75वें संस्करण एवं विशेष कॉमनवेल्थ गेम्स थीम के तहत साइकिल रैली निकाली गयी. साइकिल रैली का आयोजन स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय गेट से शहीद स्तंभ तक किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीओ गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, सीएम एक्सलेंस प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय पासवान एवं प्राण मोन ने संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर किया. एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि कॉमनवेल्थ डे के अवसर पर हॉकी इंडिया द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है. उन्होंने कहा कि हॉकी गोड्डा का संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम न केवल सफल रहा, बल्कि इसमें निहित संदेश को सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. प्राचार्य डॉ. विजय पासवान ने कहा कि सप्ताह में एक दिन साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है. इसके साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और राष्ट्रहित में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है. हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य देशभर में फिटनेस, सक्रिय जीवनशैली, खेल भावना और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना है. इस अवसर पर सर्वजीत झा, मनीष कुमार सिंह सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel