[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा पान दुकानदार को दो जवानों ने पीटा, भेजे गये पुलिस लाइन

पान दुकानदार को दो जवानों ने पीटा, भेजे गये पुलिस लाइन

0
पान दुकानदार को दो जवानों ने पीटा, भेजे गये पुलिस लाइन

महगामा. मोहनपुर चौक पर पान दुकानदार ने महागामा थाना के टाइगर मोबाइल के दो जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार संतोष कुमार पंडित ने बताया कि शुक्रवार की रात तकरीबन 10 बजे सिगरेट नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की गयी है. पीड़ित संतोष कुमार पंडित ने बताया कि मोहनपुर चौक पर उनकी चाय दुकान है, जहां बीती रात तकरीबन 10 बजे जब वह दुकान बंद करने के लिए बर्तन धो रहा था. तभी सामने से पुलिस के दो जवान मोटरसाइकिल से आये और दो गुटखा मांगा. इसके बाद उसने दो गुटखा पहुंचा कर सिपाही को दिया. बचे रुपये से सिगरेट मांगा. सिगरेट खत्म होने का हवाला देते हुए देने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों जवान मारपीट करने लगे. दूसरे दिन पीड़ित दुकानदारों ने आपबीती बतायी. इसके बाद अन्य दुकानदार आक्रोशित हो गये. पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठाने लगे. थाना प्रभारी से भी शिकायत की. इस बाबत थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही दोनों जवानों को थाना से क्लोज कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है. कहा कि दुकानदार व आम लोगों से बेहतर संबंध बनाये रखने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel