[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा तिरंगा यात्रा में लगाये गये देशभक्ति नारों के जयकारे

तिरंगा यात्रा में लगाये गये देशभक्ति नारों के जयकारे

0
तिरंगा यात्रा में लगाये गये देशभक्ति नारों के जयकारे

78वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व महागामा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अशोक भगत, अशोक कुमार सिंह मुरारी चौबे , अशोक यादव ने भाजपा कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं महागामा नगर के आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. भाजपा कार्यालय महागामा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए केंचुआ चौक स्थित भगत सिंह स्मारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई की गयी. यात्रा महागामा बाजार दुर्गा मंदिर होते हुए बसुवा चौक पर पहुंची, जहां डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं कुंवर बटेश्वर सिंह की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया. तिरंगा यात्रा का समापन भाजपा कार्यालय वापस पहुंचकर हुआ. दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गये भारत माता की जय व देशभक्ति नारों से माहौल गूंज उठा. मौके पर देश के वीर शहीदों के प्रति अपनी निष्ठा का भाव हमेशा जगाये रखने का संकल्प लिया गया. तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, राकेश बिहारी शर्मा,अजय साह,दिनेश सिंह, ब्रजेश मंडल ,पप्पु ठाकुर, बद्री भगत,नवीन महतो,विवेक वर्मा , सुदर्शन मंडल,,श्रवण महतो ,जयकांत मालाकार, प्रदीप मंडल, राजेंद्र यादव, पवन साह संदीप पंडित ,पवन सिंह, पवन मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel