[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन पर बाइक और तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में युवक की मौत, भाई घायल

गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन पर बाइक और तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में युवक की मौत, भाई घायल

0
गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन पर बाइक और तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में युवक की मौत, भाई घायल

गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन पर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के समीप सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बांका (बिहार) जिले के संजय मडैया (45 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि उनका बड़ा भाई राम कुमार मडैया गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज फिलहाल एम्स देवघर में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, मृतक और उसका भाई अपने बाइक पर मृतक की पत्नी के साथ दुमका जिले के गंगवारा हाट से खरीदारी करके लौट रहे थे. पत्नी को घटवारी चौक पर छोड़कर दोनों भाई अपने साले प्रकाश मुर्मू को दो हजार रुपये देने पोड़ैयाहाट की ओर फोरलेन पर जा रहे थे. गायत्री नगर के समीप एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर दूर तक जा गिरे. इस हादसे में बाइक चला रहे संजय मडैया की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घायल राम कुमार मडैया को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट लाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया गया. बाद में गंभीर हालत में उन्हें एम्स देवघर रेफर किया गया. पोड़ैयाहाट थाना पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह संपन्न होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि चार दिन पहले हमलोग बेंगलुरू से काम करके घर लौटे हैं. संजय की कमाई से हमारा परिवार चलता था. हमारे चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. अब उनकी परवरिश करना हमारे लिए कठिन होगा.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

घटना की सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मंगलवार की सुबह शव मृतक की पत्नी को सौंपा गया. अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. मामले की छानबीन जारी है.

-महावीर पंडित, थाना प्रभारी पोड़ैयाहाटB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel