[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा फुलबड़िया पंचायत में जर्जर सड़क से लोगों का मुश्किल भरा सफर

फुलबड़िया पंचायत में जर्जर सड़क से लोगों का मुश्किल भरा सफर

0
फुलबड़िया पंचायत में जर्जर सड़क से लोगों का मुश्किल भरा सफर

फुलबड़िया पंचायत के अंतर्गत सोनपुर गांव से सियारडीह गांव तक जाने वाली सड़क जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है. वर्तमान में सड़क की हालत इतनी खराब हो गयी है कि लोग हिचकोले खाते हुए किसी तरह आवागमन कर रहे हैं. यह मार्ग सियारडीह होकर गौरीचक, भुस्का होते हुए सीधे घोरीचक मुख्य मार्ग तक जाता है. इस मार्ग से तीनों गांवों की लगभग दस हजार की आबादी आवागमन करती है. स्थानीय ग्रामीण जीतराम हांसदा, शास्त्री टुडू, जयचंद मरांडी, जेठा किस्कू और बाबूधन किस्कू ने बताया कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है और लोग अक्सर इस मार्ग से जिला मुख्यालय की ओर भी जाते है. पांच किलोमीटर तक सड़क के अधिकांश हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई बढ़ गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले इस मार्ग पर नदी पार करना पड़ता था, लेकिन वर्तमान विधायक एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रयास से पुल का निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र के कई गांवों को राहत मिली. इसके बावजूद पुल के दक्षिणी दिशा की ओर सड़क का कुछ हिस्सा अब भी कच्चा है, जिससे बरसात के मौसम में आवागमन मुश्किल हो जाता है और कुछ दिनों के लिए यह मार्ग बंद हो जाता है. स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मांग किया है कि सड़क के शेष निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाये, ताकि क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन कर सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel