[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा में बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

गोड्डा में बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

0
गोड्डा में बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

गोड्डा के नगर भवन सभागार में समाज कल्याण विभाग एवं झारखंड सरकार के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के तहत अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य बालिकाओं को सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक करना और महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है. कार्यशाला का उद्घाटन डीसी अंजलि यादव, समाज कल्याण निदेशालय रांची के बबलू कुमार, डीइओ मिथिला टुडू, समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, बाल संरक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार और रिसोर्स पर्सन डॉ. नसरीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि और अन्य वरीय पदाधिकारियों का स्वागत पौधा देकर किया गया. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गोड्डा की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. डीसी अंजलि यादव ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन कर बालिकाओं को सामाजिक कुप्रथाओं जैसे बाल विवाह और डायन प्रथा के खिलाफ जागरूक किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कुप्रथाओं को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा. इसके साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की शपथ दिलायी गयी. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए सबसे पहले बच्चियों की माताओं को जागरूक होकर पहल करनी होगी. उन्होंने बताया कि बाल विवाह से बच्चियों को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है. कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी, जिनमें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना, सामूहिक अंतिम संस्कार योजना, सामूहिक विवाह कार्यक्रम, निःशक्त कल्याणार्थ योजना, डायन कुप्रथा उन्मूलन कार्यक्रम शामिल हैं. साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण घटक तथा डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2001 की जानकारी भी साझा की गयी. कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहिया, यूनिसेफ प्रतिनिधि और रांची से आये राज्य अनुश्रन प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गयी और सभी ने बाल विवाह उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. कार्यशाला के बाद अधिकारियों ने सभी सीडीपीओ से पोषण ट्रैकर विषय पर विशेष चर्चा भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel