[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा शराबियों ने परिवार पर चाकू से किया हमला, तीन घायल

शराबियों ने परिवार पर चाकू से किया हमला, तीन घायल

0
शराबियों ने परिवार पर चाकू से किया हमला, तीन घायल

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के रुपियामा गांव में शराब पीकर हंगामा करने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया. नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने विरोध करने पर परिवार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हिंसक घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार गांव के कुछ युवक शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे. जब घर के सदस्यों ने उन्हें रोकने और वहां से जाने को कहा तो आरोपी आक्रोशित हो गए. बहस मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में 22 वर्षीय हर्ष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. हर्ष को बचाने आई उनकी मां और पत्नी भी चाकू लगने से घायल हुईं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हर्ष की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायल की पत्नी रीता देवी ने बताया कि हमलावर पूरी तरह नशे में थे और मना करने पर सीधे जान लेने पर उतारू हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

घटना दो पडोसियों के बीच का मामला है. पीडित पक्ष की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन पत्र मिलने पर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी.

-दिनेश महली, नगर थाना प्रभारीB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel