77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बुधवार को झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम, चखमजा में दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बड़ीनाकी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम आलम, सरपंच मो सत्तार, कुश्ती प्रतियोगिता के अध्यक्ष इकराम आलम, सचिव मुर्शिद आलम एवं महमूद आलम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. आयोजकों ने जानकारी दिया कि दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को आयोजित किया जाएगा. प्रतियोगिता में विजेता पहलवान को 12,000 रुपये, उपविजेता को 8,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 6,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.