[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा खुर्द मनीयन की टीम ने पिपरजोरिया को हराकर जीती ट्रॉफी

खुर्द मनीयन की टीम ने पिपरजोरिया को हराकर जीती ट्रॉफी

0
खुर्द मनीयन की टीम ने पिपरजोरिया को हराकर जीती ट्रॉफी

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के माल मंडरो पंचायत अंतर्गत इंदरचक गांव के खेल मैदान में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को रोमांचक ढंग से खेला गया. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में खुर्द मनीयन एवं पिपरजोरिया की टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खुर्द मनीयन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 165 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. जवाबी पारी में पिपरजोरिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 112 रन बनाकर सिमट गयी, जिसके साथ ही खुर्द मनीयन की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विजेता और उपविजेता टीम को किया गया सम्मानित

आयोजक अहमद अली अंसारी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी, 20 सूत्री अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दीपक मुर्मू तथा थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने विजेता टीम को 20 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि एवं दोनों टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया. इससे पूर्व खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

खेल के साथ शिक्षा भी आवश्यक : याहिया सिद्दीकी

अपने संबोधन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला. उन्होंने बताया कि वर्तमान विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को इस कार्यक्रम में आना था, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने उन्हें प्रतिनिधि के रूप में भेजा है. उन्होंने खिलाड़ियों और अभिभावकों से कहा कि मानसिक विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इसके साथ-साथ बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष रुचि दिलाना जरूरी है, ताकि वे शिक्षित होकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें. उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है. हारने वाली टीम को कभी भी मनोबल नहीं गिराना चाहिए, क्योंकि निरंतर मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है. इस अवसर पर खालिद शेख, तारीक अनवर, मुस्ताक अंसारी, मिस्टर खान, सुभाष मंडल, यासिफ इकबाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं अकरम हुसैन एवं इस्तियाक अहमद ने निर्णायक की भूमिका निभायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel