[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा ढोलिया नदी में मिला बालिका का शव, ग्रामीणों की जुटी भीड़

ढोलिया नदी में मिला बालिका का शव, ग्रामीणों की जुटी भीड़

0
ढोलिया नदी में मिला बालिका का शव, ग्रामीणों की जुटी भीड़

मेहरमा थाना क्षेत्र की ढोलिया नदी में तैरता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला. पुलिस ने मृतक के पिता से पूछताछ की, जिनसे शव की पहचान सौरिचकला निवासी एंथोनी हेम्ब्रम की 10 वर्षीय पुत्री मोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई. पिता ने बताया कि मोनिका को मिर्गी की बीमारी थी और वह मानसिक रूप से थोड़ी अस्थिर थी, जिस कारण कभी-कभी वह बिना बताये घर से बाहर निकल जाती थी. पिता ने बताया कि मोनिका रविवार को लगभग दोपहर 12 बजे से घर पर नहीं थी. शाम तक खोजबीन करने पर भी वह नहीं मिली. पहले वह सोचते रहे कि मोनिका घर से कभी बाहर चली जाती थी और कुछ दिनों बाद लौट आती थी. सुबह नदी में शव की सूचना मिलने पर उन्होंने घटनास्थल पर जाकर मोनिका का शव देखा. पिता ने किसी पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया और थाना में लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और मामले में आवश्यक जांच प्रारंभ कर दी गयी है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

मृतका के पिता ने मिर्गी की बीमारी होने का लिखित आवेदन दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा.

-सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमाB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel