[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा प्रखंड कार्यालय में पंचायत कर्मियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

प्रखंड कार्यालय में पंचायत कर्मियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

0
प्रखंड कार्यालय में पंचायत कर्मियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में बुधवार से पंचायत सचिव, मुखिया और पंचायत सहायक का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक दुर्गा हांसदा द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के 45 लोगों का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत कर्मचारियों को पेसा एक्ट के तहत अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी देना है. उन्होंने बताया कि गांव में योजना चयन के लिए ग्राम सभा आयोजित की जाती है, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान द्वारा की जाती है और ग्राम प्रधान आदिवासी होना चाहिए. यदि किसी गांव में आदिवासी ग्राम प्रधान नहीं है, तो ग्राम सभा आदिवासी सदस्य की अध्यक्षता में आयोजित की जानी चाहिए. ग्राम सभा में उन योजनाओं का चयन किया जाना चाहिए, जिससे ग्रामीणों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो. द्वितीय बैच के प्रशिक्षण में 11 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक ने भाग लिया. इनमें पंचायत बड़ा भोराय, कुसुम घाटी, बाबूपुर, राजाभीठा, कुश बिल्ला, देवीपुर, बड़ा अमरपुर, बाघमारा, बड़ा श्रीपुर और जामु झरना के प्रतिनिधि शामिल थे. मौके पर मुखिया महेंद्र किस्कू, सुखलाल सोरेन, अंजला सोरेन, पंचायत सचिव पूजहर मुर्मू, मुजाहिद अनवर, संजीव कुमार, मुरलीधर महतो, अब्दुल हलीम और शेखर ठाकुर उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel