[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में हुई दो दोस्तों की मौत

गोड्डा में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में हुई दो दोस्तों की मौत

0
गोड्डा में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में हुई दो दोस्तों की मौत
गोड्डा में रोड एक्सीडेंट सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

गोड्डा से नीरव किशोर की रिपोर्ट

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र में एनएच 133 पर हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई. यह घटना गम्हरिया के पास हुई, जब दोनों बुलेट बाइक पर नुनाजोर से पथरगामा की ओर जा रहे थे. 

बाइक से लौट रहे थे दोनों दोस्त 

मृतक अपने एक दोस्त की शादी के लिए लड़की देखने गोड्डा की तरफ गए थे. देर रात लौटते समय एक दोस्त का फोन गुम हो गया था. रात में फोन न मिलने पर दोनों दोस्त सुबह उसे ढूंढने के लिए निकले थे. एनएच 133 पर एक हाईवा वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सड़क पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत महागामा थाना को सूचना दी.

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही महागामा पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने दोनों के बॉडी को महागामा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शी शेख नवी ने बताया कि गोड्डा की तरफ से एक बालू लदा हाईवा आ रहा था और नुनाजोर की तरफ से दो व्यक्ति बुलेट पर सवार होकर फोर लेन NH 133 पर गलत दिशा से पथरगामा की ओर जा रहे थे, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी. 

मृतक की पहचान 

मृतकों की पहचान सत्यम कुमार (22 वर्ष), पिता चंद्रशेखर यादव, ग्राम नूनाजोर, थाना महगामा, जिला गोड्डा और दूसरा विपिन कुमार मंडल, पिता अनिल मंडल, ग्राम धुआवै, थाना सनोखर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है. विपिन कुमार मंडल पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ कटिहार में रह रहे थे. वह अपने दोस्त नूनाजोर निवासी मिथुन यादव की शादी के लिए लड़की देखने आए थे. 

थाना प्रभारी ने क्या कहा? 

महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा जा रहा है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

Previous article बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू, राम कृपाल यादव बोले- अब और समय नहीं लगेगा
Next article देखें झारखंड के सारंडा जंगल की खूबसूरत झलक, दिल छू लेगा ये नजारा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel