[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा लाखों का पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन अबतक नहीं हुआ चालू

लाखों का पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन अबतक नहीं हुआ चालू

0
लाखों का पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन अबतक नहीं हुआ चालू

महागामा रेफरल अस्पताल परिसर में किया गया है निर्माण प्रतिनिधि, महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल महागामा परिसर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का समुचित उपयोग नहीं होने से यह भवन फिलहाल बेकार साबित होता नजर आ रहा है. भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक यहां स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन शुरू नहीं हो पाया है, जिसके कारण अधिकांश समय यह बंद पड़ा रहता है. जानकारी के अनुसार, 15वें वित्त आयोग मद वर्ष 2022-23 की राशि से इस ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण कराया गया था. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करना तथा प्रशासनिक गतिविधियों को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करना था. हालांकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी भवन का अपेक्षित उपयोग नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन कई बार योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक नहीं पहुंच पाता. उनका मानना है कि सार्वजनिक धन से निर्मित ऐसे भवनों का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का वास्तविक लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके. मामले को लेकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. खालिद अंजुम ने बताया कि वर्तमान में 50 बेड वाले नवनिर्मित अस्पताल भवन में पर्याप्त जगह उपलब्ध है. इसी वजह से मरीजों को जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल हेल्थ यूनिट से संबंधित सुविधाएं भी नए अस्पताल भवन से संचालित की जा रही हैं. डॉ. अंजुम ने बताया कि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन में संबंधित सुविधाओं और सेवाओं को स्थानांतरित किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस भवन का भी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में बेहतर और सार्थक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel