[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा में बिजली संकट पर बवाल, 100 की जगह लगाया 63 KV का ट्रांसफार्मर, आधे घंटे में जला तो सड़क जाम

गोड्डा में बिजली संकट पर बवाल, 100 की जगह लगाया 63 KV का ट्रांसफार्मर, आधे घंटे में जला तो सड़क जाम

0
गोड्डा में बिजली संकट पर बवाल, 100 की जगह लगाया 63 KV का ट्रांसफार्मर, आधे घंटे में जला तो सड़क जाम
सड़क पर उमड़ी लोगों की भीड़ अधिकारियों से बात करते हुए

गोड्डा से निरभ किशोर की रिपोर्ट

Power Crisis in Godda, गोड्डा : गोड्डा जिला स्थित शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 21, कर्पूरी नगर में पिछले तीन दिनों से जारी गंभीर बिजली संकट को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. जून की भीषण उमस भरी गर्मी और पानी की किल्लत से त्रस्त आक्रोशित मुहल्ले वासियों ने सरकंडा चौक को करीब एक घंटे तक पूरी तरह जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

63 KV का पुराना ट्रांसफार्मर लगाया, आधे घंटे में ही जला

मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद वेद प्रताप ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, मिट्ठू ठाकुर और विकास कुमार सहित अन्य प्रभावित लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह अचानक 100 केवी (KV) का ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई थी. लगातार शिकायतों के बाद गुरुवार रात विभाग ने ट्रांसफार्मर बदला तो सही, लेकिन 100 केवी की जगह महज 63 केवी का पुराना ट्रांसफार्मर लगा दिया. नतीजा ये हुआ कि कम क्षमता होने के कारण वह ट्रांसफार्मर लोड नहीं सह सका और महज आधे घंटे के भीतर ही जलकर खाक हो गया, जिससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

उमस भरी गर्मी में पानी के लिए तरसे 350 परिवार

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस भीषण उमस में लगातार तीन दिनों तक बिजली न रहने के कारण घरों में लगे मोटर नहीं चल पाए, जिससे पानी की भारी किल्लत हो गई. दैनिक कार्यों के लिए भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे कर्पूरी नगर मोहल्ले के करीब 350 घरों के लोग अंततः मजबूर होकर सड़क पर उतर आए.

Also Read: चांडिल के कपाली गोलीकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, बंगाल से अशफाक अहमद गिरफ्तार

एसडीओ के लिखित आश्वासन के बाद हटा जाम

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सुरेंद्र गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित जनता को समझा-बुझाकर शांत कराया और समस्या के त्वरित समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया. विभाग की ओर से मिले पुख्ता आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने जाम हटाया और करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका.

क्या कहते हैं अधिकारी?

“कर्पूरी नगर मोहल्ले में बिजली समस्या के त्वरित निदान के लिए तत्काल 250 केवी का ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है. अगले 3 दिनों के भीतर यहां 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थाई रूप से स्थापित कर दिया जाएगा. इसके अलावा, मोहल्ले के लोड को बांटने के लिए एक और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, जिसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है.”

सुरेंद्र गुप्ता, SDO, बिजली विभाग, गोड्डा

Also Read: Ranchi: राजधानी के विभिन्न कॉलेजों में मना पर्यावरण दिवस, पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश

Previous article मुजफ्फरपुर: पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Next article भूमि विवाद से अनुकंपा नियुक्ति तक, जन समाधान दिवस में पहुंचे कई अहम मामले
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel