[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल से रेलिंग और गेट चोरी के मामल में आरोपी अब भी फरार

स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल से रेलिंग और गेट चोरी के मामल में आरोपी अब भी फरार

0
स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल से रेलिंग और गेट चोरी के मामल में आरोपी अब भी फरार

मोहनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल से बीते 26 मई को स्टील रेलिंग और मुख्य गेट की चोरी की घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क किनारे स्थित सार्वजनिक स्थल से स्टील की रेलिंग और लोहे के दो गेट की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. घटना के बाद थाना प्रभारी मनोज पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की थी तथा आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किये गये थे. हालांकि, अब तक इस मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिल पायी है. चोरी की घटना के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जतायी है. कार्यकर्ताओं ने चोरी गये सामान की शीघ्र बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. अभाविप नगर मंत्री सूरज कुमार पोद्दार ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं से जुड़े स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गयी तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा.

क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय

गौरतलब है कि महागामा थाना क्षेत्र में हाल के महीनों में चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है. कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. बीते कुछ घटनाओं पर गौर करें तो 12 जनवरी को बेलटिकरी गांव निवासी से 50 हजार रुपये की छिनतई, 30 जनवरी को नया नगर गांव से बाइक चोरी, 24 फरवरी को श्मशान काली मंदिर परिसर में चोरी, 2 मार्च को केचुआ चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में डकैती का प्रयास, जिसमें गार्ड घायल, 20 मई को ऊर्जा नगर सी-टाइप कॉलोनी से लाखों रुपये के जेवरात की चोरी की घटनाएं हुई थी. इन घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ी है.

पुलिस का दावा, जल्द होगा खुलासा

एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि मोहनपुर प्रतिमा स्थल से रेलिंग और गेट चोरी मामले की जांच जारी है और जल्द ही इसका उद्भेदन कर लिया जाएगा. लगातार हो रही घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि अपराधियों पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो क्षेत्र में भय और असुरक्षा की भावना और बढ़ सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel