[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा मां योगिनी शक्तिपीठ में जुटी भीड़, पहाड़ी और नदी किनारे पिकनिक का आनंद

मां योगिनी शक्तिपीठ में जुटी भीड़, पहाड़ी और नदी किनारे पिकनिक का आनंद

0
मां योगिनी शक्तिपीठ में जुटी भीड़, पहाड़ी और नदी किनारे पिकनिक का आनंद

गोड्डा में नववर्ष के अवसर पर लोग शांति और उल्लास के साथ नये साल का स्वागत करने पहुंच गये. इस बार श्रद्धालुओं का अधिक रुझान मां योगिनी शक्तिपीठ की ओर देखा गया. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मंदिर में लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये और पास के पहाड़ी क्षेत्र में पिकनिक का आनंद लिया. पथरगामा के बारकोप मोड़ से मंदिर तक के रास्ते में लोगों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में सुबह से ही पुलिस सक्रिय रही. शाम चार बजे तक भीड़ लगातार बनी रही.

शहर के मंदिरों में निशान यात्रा और आरती

गोड्डा शहर के खाटू श्याम और रानी सती दादी मंदिर में दिन में बाबा की निशान यात्रा निकाली गयी. हजारों महिला और पुरुष, बाजे-गाजे और ध्वज-पताकाओं के साथ शहर भ्रमण कर पुनः मंदिर पहुंचे. दिन में पूजा और भजन के कार्यक्रम के साथ शाम को माता की ज्योत आरती आयोजित की गयी, जिसमें भी हजारों लोग शामिल हुए.

जमनी गांव के पास सिंहवाहिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

सदर प्रखंड के जमनी गांव के पास कझिया नदी के किनारे स्थित मां सिंहवाहिनी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. उन्होंने भगवान शिव एवं माता भवानी की पूजा-अर्चना की और पास की नदी किनारे पिकनिक का आनंद उठाया.

बायोडायवर्सिटी पार्क में बच्चों और स्थानीय लोगों की भीड़

स्थानीय गोड्डा वन विभाग कार्यालय के समीप बायोडायवर्सिटी पार्क भी लोगों और बच्चों के घूमने का प्रमुख केंद्र बना. सुबह से ही पार्क में हजारों की संख्या में लोग देखे गये, जिन्होंने परिवार के साथ पिकनिक और मनोरंजन का आनंद लिया. गोड्डा में इस तरह नववर्ष के पहले दिन श्रद्धा और मनोरंजन का संगम देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel