[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा भाईचारे का प्रतीक है ईद, जो हर गीले-शिकवे को करता है दूर

भाईचारे का प्रतीक है ईद, जो हर गीले-शिकवे को करता है दूर

0
भाईचारे का प्रतीक है ईद, जो हर गीले-शिकवे को करता है दूर

ठाकुरगंगटी प्रखंड के बुधवाचक मदरसा प्रांगण में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचीं बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का जोरदार स्वागत उपस्थित ग्रामीणों ने किया. मौके पर महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण उपस्थित थे. उपस्थित सभी ने बारी-बारी से दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को पुष्प गुच्छ एवं फूल-माला देकर स्वागत किया गया. इस दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों के बीच उत्साह का माहौल था. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद देते हुए आयोजित कार्यक्रम को लेकर धन्यवाद ज्ञापन किया. कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जो हर गीले-शिकवे को दूर करता है. कहा कि आप सभी का प्यार को देख काफी खुशी हो रही है. आने वाले समय में इसी तरह से मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. मौके पर लोगों के बीच सेवई का भोज भी किया गया.

कॉलेज की बदतर स्थिति पर मंत्री ने लगायी फटकार

इसके पूर्व मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, रामेश्वर ठाकुर जनजातीय महाविद्यालय पहुंचकर कॉलेज कर्मियों के साथ आवश्यक बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की. उन्होंने कई को फटकार लगाते हुए कहा कि सिर्फ अनुदान की राशि लेने के लिए कॉलेज में आपका योगदान नहीं किया गया है. इस कॉलेज की स्थिति आप लोगों ने बहुत खराब कर रखा है. ऐसा प्रतीत होता है कि यहां बदतर स्थिति बनी हुई है. ऐसा कदापि नहीं चलेगा अन्यथा हमें कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा. इसलिए दोबारा बोलना ना पड़े. कॉलेज में पठन-पाठन सुचारू ढंग से होनी चाहिए. राजनीतिक ना करें और कॉलेज में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति होनी चाहिए. कहा कि कॉलेज में जो रिक्त पद है, उसके लिए अखबार में विज्ञापन निकाल कर लेक्चर एवं अन्य कर्मियों की भर्ती करायें. उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष को पूरे मामले में निगरानी रखे जाने की बात कही. वहीं मंत्री ने कुरमा एवं पिपरजोरिया गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों का हाल-चाल जाना. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुई. कहा जो वादा किया, उसे पूरा करने का काम किया. चारो ओर विकास की गंगा बह रही है. आगे अभी और बाकी है.

कजरैल दुर्गा मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना

वहीं चैती नवरात्र को लेकर कजरैल में होने वाली चैती दुर्गा पूजा को लेकर कजरैल दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर उन्होंने माथा टेका और राज्य की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी. कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल व्याप्त है. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर, निरंजन कुमार पोद्दार, रंजन ठाकुर, शहादत हुसैन, यासिफ इकबाल, अमजद हुसैन, मोहम्मद खुर्शीद तम्मी, मिस्टर खान, सुभाष मंडल, मिहिर कुमार महतो, मनोरंजन कुमार महतो, त्रिभुवन यादव, डब्लू कुमार यादव, सुबोध यादव, गुड्डू प्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel