[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, डेरमा-कोरियाना मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टला

अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, डेरमा-कोरियाना मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टला

0
अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, डेरमा-कोरियाना मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टला

बसंतराय थाना क्षेत्र के डेरमा कोरयाना मुख्य मार्ग पर लोचनी गांव के समीप बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें सनौर बालू घाट से बालू लोड कर तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार से सनौर की ओर से बालू लोड कर आ रहा था. अचानक ट्रैक्टर ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे की खबर के बाद घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बसंतराय पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से गाड़ी को ऊपर निकाल कर जब्त करते हुए थाना ले आयी. ट्रैक्टर के आगे-पीछे नंबर अंकित नहीं था. गाड़ी किसकी है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने चलती गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचा ली. नहीं तो दब कर उसकी जान भी जा सकती थी. बता दें कि सनौर बालू घाट से केटेगरी एक के तहत बालू का उठाव किया जा रहा है. कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बेतरतीब होकर गाड़ी सड़क पर दौड़ाते हैं. आये दिन अक्सर सड़क दुर्घटना होती रहती है. कहा कि जिस दिन भी घाट से बालू की ढुलाई होती है, उस दिन जान-माल की सुरक्षा भगवान भरोसे ही होती है. थाना क्षेत्र में इन दिनों सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से लोगों में भय व्याप्त है. तेज रफ्तार वाहन से कई घटना में तो लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है. तेज रफ्तार गाड़ी पर प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel