[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा बोआरीजोर में लोडेड देसी कट्टा व मोटरसाइकिल जब्त

बोआरीजोर में लोडेड देसी कट्टा व मोटरसाइकिल जब्त

0
बोआरीजोर में लोडेड देसी कट्टा व मोटरसाइकिल जब्त

बोआरीजोर. बोआरीजोर थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोटिका के पास मोटरसाइकिल की सीट के नीचे रखे अवैध लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया है. थाना प्रभारी विजय केरकट्टा ने बताया कि शनिवार की शाम 6.30 बजे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर मतदान केंद्र का निरीक्षण के लिए पुलिस के द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था. इस दौरान प्राथमिक विद्यालय कोटिका के पास पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवार बीच सड़क पर बाइक घूमा कर भागने की कोशिश करने लगे. मोटरसाइकिल फिसल जाने से सवार सड़क पर गिर गये. मोटरसाइकिल सवार सड़क पर मोटरसाइकिल छोड़ कर जंगल की तरफ भाग गये. पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार का कुछ दूरी तक पीछा किया गया. पर घने जंगल होने के कारण वह भागने में सफल हो गये. तब पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया. जांच के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के ऊपर कांड संख्या 26/24 दर्ज कर छानबीन कर रही है. छापेमारी दल में पुलिस पदाधिकारी अंकित कुमार झा, सीरिल सोरेन एवं पुलिस बल शामिल थे. बॉक्स में दो दिनों में तीन अवैध हथियार जब्त गोड्डा. दो दिनों में गोड्डा पुलिस ने तीन अवैध हथियार बरामद किया है. शनिवार को महागामा पुलिस ने देशी पिस्टल व मैगजीन आदि बरामद किया था. शुक्रवार की देर रात तलाशी के दौरान गोड्डा नगर थाने की पुलिस ने शहर के चपरासी टोला मुहल्ले से देसी कट्टा बरामद किया था. पुलिस ने तीन तीन अवैध आर्म्स बरामद किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel