[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा में खरीफ सीजन की तैयारी तेज, खेतों में बढ़ी हलचल

गोड्डा में खरीफ सीजन की तैयारी तेज, खेतों में बढ़ी हलचल

0
गोड्डा में खरीफ सीजन की तैयारी तेज, खेतों में बढ़ी हलचल
खेत की तस्वीर

हनवारा से फिरोज आलम की रिपोर्ट 

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिला महागामा प्रखंड क्षेत्र में कई दिनों से जारी उमस भरी भीषण गर्मी के बाद हुई झमाझम बारिश ने स्थानीय किसानों को बड़ी राहत दी है. जून के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने और अच्छी बारिश होने से अन्नदाताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं. 

धान की खेती में जुटे किसान 

खेतों में पर्याप्त नमी आते ही किसानों ने खरीफ सीजन के तहत धान की खेती की तैयारियां तेज कर दी हैं. किसानों का कहना है कि जून की शुरुआत में हुई यह बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी. मिट्टी में सही नमी बनने के कारण खेतों में धान के बीज की बुआई और बिचड़ा (नर्सरी) तैयार करने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए क्षेत्र के किसान उन्नत किस्म के बीज, खाद और जरूरी कृषि उपकरणों की व्यवस्था में पूरी तरह जुट गए हैं. 

मौसम ने बढ़ाई किसानों की उम्मीदें 

मौसम विभाग ने भी जून के शुरुआती दिनों में झारखंड के विभिन्न जिलों में गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई थी. इस बारिश से न केवल आम लोगों को तपती धूप से निजात मिली है, बल्कि कृषि कार्यों को भी एक नई गति मिली है. महगामा और इसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों में खेती ही आजीविका का मुख्य जरिया है. ऐसे में समय पर पानी बरसने से बंपर पैदावार की उम्मीद जगी है. किसानों का मानना है कि अगर आगामी दिनों में भी नियमित बारिश जारी रही, तो इस साल धान का बेहतर उत्पादन होगा. फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में हलचल बढ़ गई है और किसान खेतों की जुताई और मेड़बंदी में लग चुके हैं.

यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी

 यह भी पढ़ें: झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, रांची में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

Previous article बांका में हीट वेव का कहर, दस्त-उल्टी और पेट दर्द से बढ़ी मरीजों की भीड़
Next article CET-B.Ed.-2026 परीक्षा में प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel