[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा इंदरचक-रंगेला सड़क बदहाल, गड्ढों और उभरे मेटल से सफर जोखिमभरा

इंदरचक-रंगेला सड़क बदहाल, गड्ढों और उभरे मेटल से सफर जोखिमभरा

0
इंदरचक-रंगेला सड़क बदहाल, गड्ढों और उभरे मेटल से सफर जोखिमभरा

प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के इंदरचक गांव से रंगेला गांव तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. यह सड़क ठाकुर गंगटी-सिरसा मोड़ मुख्य मार्ग और पेट्रोल पंप को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में करीब पांच हजार से अधिक लोग रोज इसी मार्ग का उपयोग करते हैं. इसी सड़क से होकर लोगों को प्रखंड मुख्यालय तथा हरिदेवी रेफरल अस्पताल आना-जाना पड़ता है. सड़क पर दर्जनों स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है. कई जगहों पर पुरानी सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है. शाम होने के बाद लोग इस मार्ग पर चलने से कतराने लगे हैं. स्थानीय ग्रामीण मंसूर आलम, अखलाख खान, गुंजन कुमार शर्मा, तारीक अनवर और अजमल हुसैन ने बताया कि खराब सड़क के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं. ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर मेटल उभर आने से दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. यह क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जिससे लोग हाट-बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं. इसके बावजूद विभाग की ओर से मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह से सड़क निर्माण कराने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel