[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा: सरवा गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

गोड्डा: सरवा गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

0
गोड्डा: सरवा गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
ग्रामीणों की भीड़

महागामा से नीरभ किशोर की रिपोर्ट

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के सरवा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक पेड़ से शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बाड़ेडीह गांव निवासी शेख जुल्फिकार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. 

दूसरे राज्य में काम करने के लिए निकला था 

स्थानीय लोगों के अनुसार शेख जुल्फिकार गुरुवार की शाम दूसरे प्रदेश में काम करने के उद्देश्य से घर से बैग लेकर निकला था. परिजनों को लगा कि वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया है, लेकिन शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला. घटनास्थल के पास युवक के कपड़े भी मिले हैं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. 

पुलिस जांच में जुटी 

घटना की सूचना मिलने पर महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है. 

परिजनों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद परिजनों ने शव के साथ गम्हरिया पथरगामा मुख्य सड़क को जाम कर दिया है.

यह भी पढ़ें- रामगढ़ : नेमरा गांव में श्मशान घाट पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

यह भी पढ़ें- Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Previous article सीवान में बंद मकान से 10 लाख के गहने और नकदी चोरी, 8 महीने बाद घर लौटी महिला के उड़े होश
Next article पुलिस कार्रवाई: लूट की साजिश रचते छह अपराधी धराए, हथियार और कारतूस बरामद
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel