[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा पुलिस की बड़ी पहल! SP ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बांटे गुमशुदा मोबाइल, लोगों ने जताया आभार

गोड्डा पुलिस की बड़ी पहल! SP ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बांटे गुमशुदा मोबाइल, लोगों ने जताया आभार

0
गोड्डा पुलिस की बड़ी पहल! SP ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बांटे गुमशुदा मोबाइल, लोगों ने जताया आभार
‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जनता दरबार में शामिल एसपी मुकेश कुमार

हनवारा से फिरोज आलम की रिपोर्ट

Godda Police, गोड्डा : गोड्डा जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और हमदर्दी की एक अनूठी मिसाल पेश की है. महागामा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष ‘जनता दरबार’ सह ‘ऑपरेशन मुस्कान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस भावुक और सराहनीय अभियान के तहत गोड्डा पुलिस ने तकनीकी सेल (Technical Cell) की मदद से खोजे गए दर्जनों गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित वापस सौंप दिए.

अपना खोया फोन वापस पाकर भावुक हुए लोग

गोड्डा के महगामा थाना परिसर में जैसे ही लोगों को उनका खोया हुआ या चोरी गया मोबाइल फोन वापस मिला, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे अपने फोन मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ चुके थे, लेकिन गोड्डा पुलिस की मुस्तैदी से आज उनका फोन उनके हाथ में है. लोगों ने इसे अपने लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं बताया. यह कार्यक्रम महज मोबाइल लौटाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने पुलिस और जनता के बीच के फासले को कम कर आपसी विश्वास और अपनत्व को और गहरा कर दिया.

Also Read: चतरा के टंडवा में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

“जनता का भरोसा जीतना ही हमारा लक्ष्य”- SP मुकेश कुमार

इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि गोड्डा पुलिस आम जनता की सेवा, सुरक्षा और उनकी हर छोटी-बड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि लोगों की खोई हुई कीमती वस्तुओं को तकनीकी सर्विलांस के जरिए ढूंढकर उन्हें वापस लौटाया जाए, ताकि उनके चेहरों पर मुस्कान आए और खाकी के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो.”

अधिकारियों की रही मौजूदगी, जनता ने खुलकर की सराहना

इस खास मौके पर महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) समेत अंचल के सभी थाना प्रभारी और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम में आए लोगों ने गोड्डा पुलिस की इस मानवीय और अनूठी पहल की खुलकर तारीफ की. ग्रामीणों ने कहा कि आज की इस कार्रवाई से यह साबित हो गया है कि पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने वाली संस्था नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सच्ची हमदर्द और मददगार भी है.

Also Read: युवाओं का भविष्य खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, नशा तस्करों की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम

Previous article ’75 साल बाद जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है…’ अजय देवगन की ‘Chauhaan’ का फर्स्ट टीजर आउट
Next article भारी बारिश से बेहाल अरुणाचल: हाईवे बहा, बाढ़ में कई मकान तबाह, Video
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel