[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा के पोड़ैयाहाट में मुखिया पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बची जान, गुस्से में हजारों ग्रामीणों ने घेरा थाना

गोड्डा के पोड़ैयाहाट में मुखिया पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बची जान, गुस्से में हजारों ग्रामीणों ने घेरा थाना

0
गोड्डा के पोड़ैयाहाट में मुखिया पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बची जान, गुस्से में हजारों ग्रामीणों ने घेरा थाना
थाने के पास ग्रामीणों की जुटी भीड़ पुलिस से बहस करते हुए

पोड़ैयाहाट से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

Godda Crime News, गोड्डा : गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से दहशत फैल गई. दरअसल पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू पर जानलेवा हमला किया गया है. मुख्य बाजार स्थित पंडित टोला कांबली बगीचा के पास दो राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक खोखा भी बरामद किया गया है. हालांकि, मुखिया बाल-बाल बच गए, लेकिन इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने पोड़ैयाहाट थाना का घेराव कर आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है.

एसबीआई बैंक से लौटते वक्त चार अपराधियों ने घेरा

जानकारी के अनुसार मुखिया अनुपम भगत भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से अपने घर लौट रहे थे. तभी पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधियों ने नजदीक से मुखिया पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. दो राउंड फायरिंग की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि गोली मुखिया को नहीं लगी और वह उनके पास से गुजर गई. जिससे वे सुरक्षित बच निकले. घटना के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है.

मुखिया ने इन नामों पर दर्ज कराई शिकायत

मुखिया अनुपम भगत ने बताया कि हमला करने वालों को उन्होंने पहचान लिया है. उन्होंने कहा कि गोली चलाने वालों में ग्राम द्रुपद निवासी नयन यादव, अंकित यादव और यादव टोला निवासी विकास यादव शामिल हैं. मुखिया ने कहा कि ये सभी एक सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें मारने आए थे.

Also Read: धनबाद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी DRM कर्मचारी बन लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार

क्यों हुआ हमला

यह मामला और गंभीर इसलिए हो जाता है क्योंकि मुखिया अनुपम भगत वर्ष 2024 में हुए चर्चित शैलेंद्र भगत हत्याकांड के मुख्य गवाह हैं. उन्होंने कोर्ट में जाकर आरोपियों के खिलाफ गवाही भी दी थी. ग्रामीणों और मुखिया का मानना है कि गवाही देने के कारण ही उन्हें निशाना बनाया गया है.

थाने के बाहर फूटा जनता का गुस्सा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण पोड़ैयाहाट थाना पहुंच गए. आक्रोशित भीड़ ने थाना का घेराव कर जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों की एक ही मांग थी कि मुखिया पर हमला करने वाले अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर एनकाउंटर किया जाए. उनका कहना था कि दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि पर गोली चलाना कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती है. अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा. ग्रामीणों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए कि शैलेंद्र भगत हत्याकांड के गवाह को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई. मुखिया ने कई बार धमकी मिलने की बात कही थी, बावजूद इसके उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए. फिलहाल पूरे पोड़ैयाहाट में तनाव का माहौल है. मुखिया के घर और मुख्य बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. ग्रामीणों ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

Also Read: वो दो कौन, जो झारखंड से जाएंगे राज्यसभा? ऐसे समझिए आंकड़ों का पूरा खेल

Previous article 38 डिग्री तापमान ने बढ़ाई मुसीबत, गिरते जलस्तर से बंद होने लगे मोटर
Next article राज्यसभा चुनाव: विधानसभा में माननीयों के हर वोट की निगहबानी, ऐसे की जा रही गतिविधियों की निगरानी
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel