[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा ठाकुरगंगटी में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी परेशानी

ठाकुरगंगटी में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी परेशानी

0
ठाकुरगंगटी में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी परेशानी

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घरेलू रसोई गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है. उपभोक्ता लगातार फोन और विभिन्न माध्यमों से गैस गोदाम से वाहन आने की जानकारी लेने में लगे हुए हैं. बुधवार की शाम जैसे ही चांदा स्थित गैस गोदाम पर एलपीजी सिलेंडर से लदा वाहन पहुंचा, वहां उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गयी. बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग के दौरान डीएससी कोड उपलब्ध कराया था, उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल गया. गैस गोदाम पहुंचे दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने बताया कि अब बुकिंग प्रणाली के माध्यम से सिलेंडर लेना आम लोगों के लिए कठिन हो गया है. कई उपभोक्ताओं का कहना था कि बार-बार कॉल करने के बावजूद भी प्रक्रिया स्पष्ट नहीं हो पाती है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है.

बुकिंग प्रणाली को लेकर नाराजगी

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यह प्रणाली आम उपभोक्ताओं के लिए कितनी व्यावहारिक है, खासकर उन लोगों के लिए जो मोबाइल फोन का सही उपयोग नहीं कर पाते. ऐसे में उनके लिए गैस बुकिंग कर पाना मुश्किल हो जाता है, उपभोक्ताओं ने कहा कि समय पर गैस उपलब्ध न होने से घरों में भोजन बनाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कई परिवारों में बच्चों को समय पर भोजन भी नहीं मिल पा रहा है. इस संबंध में गैस गोदाम के प्रबंधक नागेंद्र झा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गोदाम में गैस की आपूर्ति बाधित थी. जैसे ही बुधवार को गैस सिलेंडर से लदा वाहन पहुंचा, उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. उन्होंने बताया कि बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराया गया. हालांकि, आपूर्ति सीमित होने के कारण कुछ लोगों को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा. सिलेंडर न मिलने से कई उपभोक्ताओं के चेहरे पर मायूसी देखी गयी. ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज रही कि गैस आपूर्ति की अनियमितता के कारण एक बार फिर पुराने दिनों जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel