[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा पोखर से मुकबधिर किशोर का शव पोखर से बरामद

पोखर से मुकबधिर किशोर का शव पोखर से बरामद

0
पोखर से मुकबधिर किशोर का शव पोखर से बरामद

गोड्डा नगर थाना के पीछे लोहियानगर मुहल्ले से गायब मुकबधिर किशोर का शव गंगटा स्थित एक पोखर से बरामद किया गया. किशोर अनिकेत रंजन का शव पिता नीलरंजन वर्मा ने ही तालाब में तैरता देखा गया. तब जाकर स्थानीय युवकों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया. शव को वाहन में लादकर घर लाया गया. परिजनों द्वारा इसकी सूचना नगर थाना के पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की. परिजनों ने किशोर के शव को पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का आग्रह पुलिस से किया. इसके बाद परिजनों से लिखित आवेदन लेने के बाद दाह संस्कार के लिये किशोर के शव को भेज दिया गया. पिता नीलरंजन वर्मा ने ही बताया कि उनका बेटा मुकबधिर था तथा कभी-कभी घर से भाग जाता था. इसलिए उसे घर में ही बंद रखा जाता था. सोमवार की सुबह घर से किसी प्रकार से निकल गया तथा भटकते हुए गंगटा पोखर के समीप पहुंच गया. पोखर में नहाने आदि के क्रम में किशोर फिसल गया तथा गहरे पानी में डूब कर मर गया. घटना को लेकर परिजन शोकाकुल थे. परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही घर के सारे लोग खोजबीन में लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel