[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने पोड़ैयाहाट के दर्जनों गांवों का किया दौरा

कांग्रेस प्रदेश सचिव ने पोड़ैयाहाट के दर्जनों गांवों का किया दौरा

0
कांग्रेस प्रदेश सचिव ने पोड़ैयाहाट के दर्जनों गांवों का किया दौरा

विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी नेताओं का चुनावी दौरा आरंभ हो गया है. अपने क्षेत्र के लोगों से मिलकर चुनाव की रणनीति पर चर्चा भी तेज हो गयी है. इस क्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं गोड्डा देवघर के वरीय नेता अवधेश प्रजापति पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में अपनी गतिविधि तेज करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आनेवाले चुनाव को लेकर रणनीति बनायी है. इस क्रम में श्री प्रजापति पोड़ैयाहाट के दांड़े, लता, बांझी के साथ साथ सरैयाहाट प्रखंड के बनियारा, गोराडीह, मंडलडीह ,मरकुंडा, ककनी, बनहोती आदि गांव के दर्जनों कार्यकर्ताओं से मिले. श्री प्रजापति के साथ प्रदेश सचिव अशोक सिंह एवं सरैयाहाट के नेता दिनेश दास, नीमचन मंडल, अनिल यादव, मुकेश शर्मा, विजय मरांडी आदि शामिल थे. श्री प्रजापति ने इस दौरान कार्यकर्ताओं के घर जाकर पहले उनके परिजनों से आशीर्वाद लिया. कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है. पार्टी आने वाले समय में पोड़ैयाहाट को हर हाल में जीतेगी. भाजपा हर हाल में यहां हारेगी. कार्यकर्ताओं के द्वारा यह पूछे जाने पर कि वो चुनाव लड़ेंगे, इस पर श्री प्रजापति ने जवाब दिया कि सामान्य सिपाही की तरह विगत 20 वर्षो से एवं हर लोक सभा चुनाव के वक्त भी जोरदार तरीके से काम कर रहे है. पार्टी अगर चाहेगी तो वो पीछे भी नहीं है. फिलहाल कार्यकर्ताओं एवं लोगों से मिलकर संगठन को मजबूत बनाने में लगे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel