[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा लता दिकवानी में दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 15 से 17 जून तक, तीन दिवसीय आयोजन

लता दिकवानी में दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 15 से 17 जून तक, तीन दिवसीय आयोजन

0
लता दिकवानी में दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 15 से 17 जून तक, तीन दिवसीय आयोजन

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट क्षेत्र के लता दिकवानी में नव निर्मित दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह उद्घाटन कार्यक्रम आगामी 15, 16 और 17 जून को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा. तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार ने बताया कि 15 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की रस्म पूरी की जाएगी. इसके बाद 16 और 17 जून को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूब जाएंगे. कार्यक्रम में प्रसिद्ध संत स्वामी सतीश चंद्र झा और ख्याति प्राप्त कथावाचिका लक्ष्मी संध्या मुख्य आकर्षण होंगे. दोनों अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश देंगे. भजन-कीर्तन के साथ देवी गीतों की गूंज पूरे लता दिकवानी गांव में वातावरण को आध्यात्मिक बना देगी. रामकुमार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भोजन और ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है. तीनों दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है. उन्होंने सभी भक्तों से सपरिवार शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने की अपील की है. ट्रस्ट के पदाधिकारी और ग्रामीण कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel