[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा नाले की सफाई नहीं होने से श्रद्धालु परेशान

नाले की सफाई नहीं होने से श्रद्धालु परेशान

0
नाले की सफाई नहीं होने से श्रद्धालु परेशान

महागामा के नहर चौक स्थित हनुमान मंदिर के सामने बने नाले की पिछले छह माह से सफाई नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नाले में जमा कचरा और गंदगी के कारण उसका दूषित पानी मंदिर परिसर तक पहुंच रहा है, जिससे पूजा-अर्चना के लिए आने वाले लोगों को कठिनाई हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसके समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. नाले की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ती जा रही है और आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है. मंदिर के पुजारी टुन्नू उपाध्याय ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. वहीं स्थानीय निवासी राकेश उपाध्याय, बंटी कुमार, चंदन सिंह, पप्पू गुप्ता एवं अनिल भगत ने बताया कि बरसात के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है. उन्होंने कहा कि बारिश होने पर नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मंदिर परिसर तक फैल जाता है, जिससे जलजमाव और गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इसके कारण श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में परेशानी होती है और धार्मिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. इसके बावजूद नाले की सफाई नहीं होना संबंधित विभाग की उदासीनता को दर्शाता है. ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने नगर प्रशासन से अविलंब नाले की सफाई कराने तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि मंदिर परिसर स्वच्छ बना रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel