[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा चार माह से बिना डॉक्टर चल रहा देवड़ांड़ पीएचसी

चार माह से बिना डॉक्टर चल रहा देवड़ांड़ पीएचसी

0
चार माह से बिना डॉक्टर चल रहा देवड़ांड़ पीएचसी

रवि ठाकुर, पोड़ैयाहाट पोड़ैयाहाट प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवड़ांड में पिछले चार माह से एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से मरीजों का इलाज भगवान भरोसे चल रहा है. वर्तमान में यहां मात्र दो एएनएम अंबिका कुमारी और मेरिला मुर्मू तथा एक पुरुष जीएनएम कुमोद किशोर महतो के सहारे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था संचालित हो रही है. देवड़ांड पीएचसी के अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के खरकचिया, बाघमारा, देवड़ांड, सिदबांक सहित सुंदरपहाड़ी के सुसनी पंचायत और गोड्डा प्रखंड के झिलवा, दामा व सूंडमारा पंचायत के हजारों मरीज इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं. करीब 50 हजार से अधिक आबादी इस केंद्र पर निर्भर है. इसके बावजूद डॉक्टर की अनुपस्थिति से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यहां स्थायी चिकित्सक की मांग की जा रही है, लेकिन केवल कुछ दिनों के लिए डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति होती है और फिर स्थिति जस-की-तस हो जाती है. मजबूर होकर लोग झोलाछाप डॉक्टरों का सहारा लेने को विवश हैं. गर्भवती महिलाओं का प्रसव भी एएनएम के भरोसे कराया जा रहा है और गंभीर स्थिति में मरीजों को गोड्डा सदर अस्पताल रेफर करना पड़ता है. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जायेगा. क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि अस्पताल में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति अत्यंत जरूरी है ताकि स्थानीय लोगों को समय पर इलाज मिल सके. भवन उद्घाटन के दौरान डॉक्टर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है और मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ” पुष्पा देवी, मुखिया देवडांड़ “यह क्षेत्र सुदूरवर्ती है, जहां से पोड़ैयाहाट सीएचसी लगभग 30 किमी और जिला मुख्यालय करीब 40 किमी दूर है. ऐसे में आपात स्थिति में लोगों को इलाज के लिए काफी कठिनाई होती है और मजबूरी में झोलाछाप चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है. ” – राजेश ठाकुर, मुखिया पिंडराहाट क्या कहते हैं पदाधिकारी देवड़ाड़ पीएचसी में डीएमएफटी मद से चिकित्सक आसिफ आलम तैनात थे, जो की चार माह पूर्व पीजी की पढ़ाई करने चले गये हैं. इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को लिखा गया है. चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जायेगी. मरीजों को बेहतर सेवा देने को लेकर विभाग सजग है. – डॉ रमेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पोड़ैयाहाट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel