[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा में बेखौफ चोरों ने ज्वेलर्स के घर से जेवरात और नकदी उड़ाये

गोड्डा में बेखौफ चोरों ने ज्वेलर्स के घर से जेवरात और नकदी उड़ाये

0
गोड्डा में बेखौफ चोरों ने ज्वेलर्स के घर से जेवरात और नकदी उड़ाये

गोड्डा शहर के गंगटा चौक के समीप बेखौफ चोरों ने पुलिस की गश्ती को चुनौती देते हुए सोमवार की आधी रात को ज्वेलर्स उत्तम कुमार गुप्ता के आवास को निशाना बनाया और दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, चोरों ने वारदात के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया. ज्वेलर्स का परिवार घर में सो रहा था, तभी चोर पड़ोस के मकान का सहारा लेकर उनके मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गये. वहां से घर के भीतर प्रवेश कर चोरों ने अलमारी और पर्स में रखे कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी गृहस्वामी को तब हुई जब घर की महिलाएं सुबह उठीं. कमरे में अलमारी खुली देखकर परिवार के सदस्य भैचक्के रह गये. हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल नगर थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. इतनी निकटता के बावजूद चोर बड़ी शांति के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित ज्वेलर्स उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी गये सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel