[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा जन, जल, जंगल और जमीन से जुड़कर जिले का किया जा रहा विकास: मंत्री

जन, जल, जंगल और जमीन से जुड़कर जिले का किया जा रहा विकास: मंत्री

0
जन, जल, जंगल और जमीन से जुड़कर जिले का किया जा रहा विकास: मंत्री

स्थानीय गांधी मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया. मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. मंत्री ने आईआरबी के जवानों की टुकड़ी, महिला पुलिस जवानों, झारखंड सशस्त्र पुलिस और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सलामी ली. विभिन्न विभागों और विद्यालयों द्वारा मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति की गयी. इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों और झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. साथ ही परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और विभागीय पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन है जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र देश के नागरिक हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण जनजातीय समुदाय और सामाजिक-आर्थिक रूप से हाशिये पर खड़े तबके को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से किया गया है. जन, जल, जंगल और जमीन के सरोकार से जुड़कर जिले के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना की जा रही है. मंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. गोड्डा जिले की 1,97,351 माताओं और बहनों को इसका लाभ मिल रहा है. अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में 28,635 आवास का लक्ष्य रखा गया, जिसमें से 6047 आवास पूर्ण हुए और 4059 में गृह प्रवेश कराया गया. फूलो झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 2873 महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें वैकल्पिक आजीविका दी गई. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत गोड्डा जिले की 25,813 छात्राओं को आच्छादित करते हुए 7.69 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेजे गए. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अब तक 196 लाभुकों को 58.80 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई. निःशक्त कल्याणार्थ योजना में 35 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए. आंगनबाड़ी केंद्रों के 3 से 6 वर्ष के 65,437 बच्चों को कुल 1,30,875 स्वेटर वितरित किए गए. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समुदाय के 22,379 स्वीकृत छात्रों में से 16,639 को साइकिल दी गई. सोना सोबरण धोती साड़ी योजना के तहत 2,72,785 लाभुकों में से 2,26,788 परिवारों को मात्र 10 रुपये की दर से वस्त्र वितरित किए गए. वर्तमान वर्ष में 18,000 नए लाभुकों को पेंशन योजना में आच्छादित किया गया है. कुल 1,22,912 लाभुकों को पेंशन का लाभ मिल रहा है. महिला सम्मान पेंशन योजना के तहत 17,147 लाभुक और मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत 8,478 लाभुक लाभान्वित हो रहे हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में गोड्डा में 300 बेड का अस्पताल निर्माणाधीन है और 22 बेड वाला आईसीयू तैयार हो चुका है. डीएमएफटी के तहत महागामा में 24 करोड़ की लागत से 50 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है. सदर अस्पताल गोड्डा में 3.45 करोड़ की लागत से द्वितीय तल में आईसीयू और डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,011 एकड़ में आम बागवानी की योजना ली गई है. कार्यक्रम में डीसी अंजली यादव, एसपी मुकेश कुमार, डीडीसी दीपक कुमार दुबे, एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुणे्ंदु, भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अभय कुमार झा, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल और जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel