[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा सीएसपी संचालकों व आभूषण व्यवसायियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

सीएसपी संचालकों व आभूषण व्यवसायियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

0
सीएसपी संचालकों व आभूषण व्यवसायियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है. इसी क्रम में रविवार को गोड्डा मुफ्फसिल थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी सीएसपी संचालकों एवं आभूषण व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीएसपी (मुख्यालय) जेपीएन चौधरी ने की. बैठक के दौरान डीएसपी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किये. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी रूप से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है. सभी सीएसपी एवं ज्वैलरी शॉप संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि कैमरों का एंगल ऐसा होना चाहिए, जिससे प्रतिष्ठान के भीतर और बाहर सड़क पर होने वाली गतिविधियां स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो सकें. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रतिष्ठानों में विजिटर रजिस्टर रखने का भी निर्देश दिया गया. डीएसपी ने सीएसपी संचालकों को बड़ी राशि के लेन-देन अथवा नकदी के परिवहन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना देने की सलाह दी. उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके. बैठक में उपस्थित सीएसपी संचालकों एवं आभूषण व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करेंगे तथा कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करेंगे. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा क्षेत्र के दर्जनों व्यवसायी एवं सीएसपी संचालक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel