[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा भविष्य निधि में जमा राशि का जल्द हो भुगतान, सौंपा मांग पत्र

भविष्य निधि में जमा राशि का जल्द हो भुगतान, सौंपा मांग पत्र

0
भविष्य निधि में जमा राशि का जल्द हो भुगतान, सौंपा मांग पत्र

फरक्का एनटीपीसी में कार्यरत ठेका मजदूर को भविष्य निधि राशि नहीं मिलने पर मजदूरों ने आक्रोश व्यक्त किया. संथाल परगना औद्योगिक मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों ने भविष्य निधि कार्यालय को मांग पत्र देकर विरोध जताते हुए कहा कि फरक्का एनटीपीसी के एमजीआर रेलवे लाइन में ठेका मजदूर के रूप में कार्य करते हैं. एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा मजदूरों के वेतन से भविष्य निधि की राशि कटौती कर भविष्य निधि खाता में जमा किया जाता है. 126 मजदूरों को भविष्य निधि की राशि नहीं मिली है तथा कोलकाता हाई कोर्ट द्वारा क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त बरहमपुर पश्चिम बंगाल को मजदूरों के भविष्य निधि राशि भुगतान करने का आदेश भी दिया गया है. लेकिन भविष्य निधि कार्यालय के द्वारा मजदूर को राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जबकि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा भविष्य निधि कार्यालय को राशि भुगतान करने के लिए 19 लाख 59 हजार रुपया दिया जा चुका है. औद्योगिक मजदूर संघ के सहायक सचिव सोनाराम मड़ैया ने कहा कि भविष्य निधि कार्यालय की उदासीनता के कारण मजदूरों का भविष्य निधि राशि भुगतान नहीं हो पा रहा है. वहीं एनटीपीसी प्रबंधन कार्यालय को पैसा दे चुका है एवं हाई कोर्ट भी राशि भुगतान करने का आदेश दे दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel