[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा दो मृत समेत कुल आठ मवेशी के साथ पिकअप वैन जब्त, चालक फरार

दो मृत समेत कुल आठ मवेशी के साथ पिकअप वैन जब्त, चालक फरार

0
दो मृत समेत कुल आठ मवेशी के साथ पिकअप वैन जब्त, चालक फरार

ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के मिश्र गंगटी गांव में तेज रफ्तार से जा रही पिकअप को ग्रामीणों की सूचना पर तलाशी के बाद जब्त कर लिया. वाहन में संदिग्ध दो मृत पशु पाया गया. पुलिस ने वैन के साथ पशुओं को जब्त कर थाना ले आयी. हालांकि इससे पहले तेज गति से वाहन को लेकर जाते देख ग्रामीणों को शक होने पर वाहन को रोक कर तलाशी लिए जाने पर कुछ मवेशी लोड पाया, पुलिस को सूचना दिये जाने पर वाहन समेत पशुओं को जब्त कर लिया है. घटनास्थल पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह व अमन कुमार के पहुंचने से पहले चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. मवेशी को लदा देख ग्रामीण भड़क उठे, जब वाहन की तलाशी ली गयी. उसमें दो मवेशी मृत पाया गया. छह पशुओं को थाना में उतार कर रख लिया गया. थाना प्रभारी ने दोनों मृत पशुओं को जेसीबी से गड्ढ़ा कराकर दफन कर दिया. जबकि अन्य छह जिंदा पशुओं को बाद में गांव के लोगों को सुरक्षित रखने को दे दिया गया है. पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन संख्या जेएच 17 जेड/9319 को जब्त कर वाहन मालिकों का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही शामिल लोगों को पकड़ लिया जायेगा. इधर ग्रामीणों के मुताबिक ठाकुरगंगटी के रास्ते ऐसे पशुओं को पाकुड़ व वहां से बंगाल भेजने का काम किया जा रहा है. थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मामले को लेकर जांच करने की बात की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel