[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा जर्जर सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

जर्जर सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

0
जर्जर सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

ठाकुरगंगटी प्रखंड के चांदा गांव के मुख्य मार्ग से सुजानकिट्टा होते हुए रसटीकर तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से आवागमन करने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है. यह मार्ग प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है. वर्तमान में सड़क की स्थिति ऐसी हो गयी है कि वाहन चालकों को गड्ढों के कारण अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शाम के समय इस मार्ग से गुजरना दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा हो गया है.

बारिश में सड़क बन जाती है तालाब

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे सड़क का पता तक नहीं चल पाता. ऐसे में वाहन चालकों के लिए यह मार्ग अत्यंत जोखिमपूर्ण हो जाता है. ग्रामीण प्रेम हांसदा, सोहन टुडू, जीतलाल हांसदा, कालीदास मुर्मू और सोनेलाल हेंब्रम ने बताया कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोग अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके. वहीं, राजद युवा अध्यक्ष त्रिभुवन यादव ने कहा कि यह मार्ग गोड्डा जाने के लिए एक महत्वपूर्ण और कम दूरी वाला रास्ता है, लेकिन इसके बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel