[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा बस्ता पहाड़ी से गेंडा परिहारपुर तक सड़क पर गड्ढों की भरमार

बस्ता पहाड़ी से गेंडा परिहारपुर तक सड़क पर गड्ढों की भरमार

0
बस्ता पहाड़ी से गेंडा परिहारपुर तक सड़क पर गड्ढों की भरमार

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के बस्ता पहाड़ी मुख्य मार्ग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय होते हुए गेंडा परिहारपुर गांव तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. यह महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क बोआरीजोर-मिर्जाचौकी मुख्य मार्ग को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं. घनी आबादी वाले इस क्षेत्र की यह सड़क प्रखंड मुख्यालय, हरिदेवी रेफरल अस्पताल तथा मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है. कम दूरी होने के कारण आसपास के गांवों के लोग इसी मार्ग का अधिक उपयोग करते हैं. प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर दर्जनों स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ता है. कई स्थानों पर सड़क की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और पूर्व में बनी सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है. सड़क पर उभरे मेटल के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं. स्थानीय ग्रामीण राहुल कुमार, मिथिलेश कुमार रंजन, प्रमोद कुमार, इंद्रजीत मंडल, इतवारी साह एवं कार्तिक साह ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो जाते हैं. शाम ढलने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिसके कारण लोग इस मार्ग से गुजरने में हिचकिचाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जिसका उपयोग लोग हाट-बाजार, अस्पताल, रेलवे स्टेशन तथा अन्य दैनिक कार्यों के लिए करते हैं. इसके बावजूद संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है. ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक दीपिका पांडेय सिंह से सड़क के शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को आवागमन में राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel