[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा बाल दिवस : पंडित नेहरू की जीवनी से रूबरू हुए डीएवी के बच्चे

बाल दिवस : पंडित नेहरू की जीवनी से रूबरू हुए डीएवी के बच्चे

0
बाल दिवस : पंडित नेहरू की जीवनी से रूबरू हुए डीएवी के बच्चे

महागामा. बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती डीएवी स्कूल ऊर्जानगर में धूमधाम से मनाया गया. प्राचार्य एस के श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. मनीषा कुमारी व एस मंडल ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. प्राचार्य एस के श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित नेहरू महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाले महान देशभक्त थे. आजादी प्राप्ति के बाद देश को औद्योगिक विकास के पथ पर अग्रसर करने में उनकी सराहनीय भूमिका रही. पंचशील के सिद्धांत से वैश्विक राजनीति को शांति का मार्ग दिखाना उनकी दूरदर्शी राजनीतिक दृष्टि कोण को स्पष्ट करती है. बताया कि गांधी और नेहरू के आदर्शों पर चलकर ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है. वंदना चटर्जी और सुमन पंडित ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया. शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel