[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा बकरीद को लेकर बसंतराय में पुलिस का फ्लैग मार्च

बकरीद को लेकर बसंतराय में पुलिस का फ्लैग मार्च

0
बकरीद को लेकर बसंतराय में पुलिस का फ्लैग मार्च

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को बसंतराय पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. एसडीपीओ आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार सहित आसपास के दर्जनों गांवों में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. एसडीपीओ ने कहा कि बसंतराय पुलिस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एवं व्हाट्सएप पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है. अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद पर्व मनाने की अपील की. इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर बिष्णु देव चौधरी, थाना प्रभारी रामदेव कुमार वर्मा, एसआई दया शंकर पांडेय सहित कई पुलिस जवान मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel