[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा बाल विकास परियोजना कार्यालय में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू

बाल विकास परियोजना कार्यालय में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू

0
बाल विकास परियोजना कार्यालय में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू

बसंतराय प्रखंड सभागार स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को 8वां पोषण पखवाड़ा विधिवत शुरू किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ बचपन और बेहतर भविष्य की नींव रखना बताया गया. सुपरवाइजर कनकलता सिंह ने कहा कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण के महत्व को लेकर जागरूकता फैलायी जाएगी. इस वर्ष पोषण पखवाड़े की मुख्य थीम बचपन के पहले 6 साल-पोषण और पढ़ाई रखी गयी है. कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि बच्चे के शुरुआती 6 साल उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. सही पोषण न केवल बच्चों को बीमारियों से बचाता है, बल्कि उनकी सीखने की क्षमता और शिक्षा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है. शुभारंभ समारोह में आंगनबाड़ी सेविकाओं और पोषण सखियों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, मोटे अनाज, पपीता और सहजन की पत्तियों का उपयोग कर पोषण रंगोली बनायी. सेविकाओं ने सामूहिक रूप से शपथ लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. विभाग द्वारा जारी गतिविधि कैलेंडर के अनुसार अगले 15 दिनों तक हर दिन अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इसमें सेविकाओं और पोषण सखियों द्वारा गृह भ्रमण, धात्री माताओं और गर्भवती महिलाओं को सही खान-पान की जानकारी देना, बच्चों के वजन और स्वास्थ्य की जांच करना और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक तत्वों के महत्व पर चर्चा करना शामिल है. इस अवसर पर सुपरवाइजर कनकलता सिंह के साथ प्रखंड की कई आंगनबाड़ी सेविकाएं, पोषण सखी और बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel