[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह ट्रेन से कट कर युवक की मौत

ट्रेन से कट कर युवक की मौत

0
ट्रेन से कट कर युवक की मौत

सरिया.

चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जीआरपी अपने साथ गोमो लेकर गई. मामले की जानकारी देते हुये हजारीबाग रोड आरपीएफ निरीक्षक अरुण राम ने बताया कि आरपीएफ कैंपिंग स्टाफ की नजर किमी संख्या 335/6 के पास डाउन रेलवे पटरी के समीप मृत पड़े युवक पर पड़ी. इसकी सूचना जीआरपी गोमो को दी गई. युवक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के जांगीदिरी गांव निवासी गंगू पंडित पिता नंदलाल पंडित के रूप में की गई. इसके बाद मृतक के परिजन को सूचना दी गई. बताया जाता है कि कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी.

कार पलटने से एक की मौत – जमुआ.

जमुआ-द्वारपहरी मुख्य मार्ग पर जोरासांख मोड़ के पास एक कार पलटने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चचघरा निवासी सुभाष वर्मा, पिता लूटन वर्मा के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुभाष वर्मा स्वयं वाहन चला रहा था. तेज गति होने के कारण कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी. इस घटना में वह जख्मी हो गया. इलाज के लिए गिरिडीह ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर जमुआ पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार (जेएच 10 एक्यू 2662) को जब्त कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel