[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :सभी पैरामीटर में पारदर्शिता व तन्मयता के साथ कार्य करें : डीसी

Giridih News :सभी पैरामीटर में पारदर्शिता व तन्मयता के साथ कार्य करें : डीसी

0
Giridih News :सभी पैरामीटर में पारदर्शिता व तन्मयता के साथ कार्य करें : डीसी

उद्घाटन डीसी रामनिवास यादव, सदर एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीओ खोरीमहुआ अनिमेष रंजन, जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र दुबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती समेत अन्य अतिथियों ने किया. नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत इंडिकेटर वाइज सेचुरेशन के निमित्त छह इंडिकेटर्स का चयन करते हुए संबंधित क्षेत्रों में सेचुरेशन के लिए तीन माह का ‘संपूर्णता अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया गया है. संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम 14 अप्रैल तक संचालित होगा. इसके तहत सभी छह मानकों पर कार्य किया जा रहा है.

सभी छह मानकों पर प्रगति की जरूरत

डीसी ने कहा कि नीति आयोग द्वारा संचालित तीन माह का सम्पूर्णता अभियान के तहत इंडिकेटर वाइज सैचुरेशन के निमित्त सभी छह इंडिकेटर्स में प्रगति की आवश्यकता है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को एक्शन प्लान तैयार कर समन्वय स्थापित करते हुए सभी इंडिकेटर में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान डीसी ने कहा कि सभी पैरामीटर में पूरी पारदर्शिता और तन्मयता के साथ कार्य करें, जिससे कि नीति आयोग के सभी मानकों में प्रगति हासिल किया जा सके. कहा कि हेल्थ व न्यूट्रिशन पर विशेष फोकस करने की जरूरत है. कहा कि क्षेत्र भ्रमण कर सभी पैरामीटर पर कार्य करें.

लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य में तेजी लायें

साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों में तेजी लायें, ताकि आने वाले तीन महीनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा सके. उन्होंने शिक्षा विभाग को वैसे विद्यालयों में विद्युतीकरण करने के निर्देश दिया, जहां यह काम नहीं हुआ. इसके लिए बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर काम किया जाये. पुस्तक वितरण को सैचुरेशन मोड में करायें. अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच हर हाल में करना है. साथ ही डायबिटीज तथा उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग तथा उच्च रक्तचाप व आइसीडीएस का एक सूचकांक गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराना है. पशुओं का टीकाककण भी पूरा करें. धन्यवाद ज्ञापन जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र दुबे ने किया. इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, शिक्षा, सामाजिक विकास और स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों से आजीविका के बिंदुओं पर शत-प्रतिशत लोगों तक आसान पहुंच और लाभ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel