[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :आंधी और बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान

Giridih News :आंधी और बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान

0
Giridih News :आंधी और बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान

किसान राजकुमार वर्मा, बच्चू महतो, रघुनंदन वर्मा, भुवनेश्वर महतो, झरि महतो, गोविंद सिंह, राजू सिंह, राजेश वर्मा आदि ने बताया कि गेहूं की फसल की कटाई का समय चल रहा है. कटाई के समय बारिश से गेहूं का दाना खराब होने की आशंका बढ़ गयी है. वहीं, आंधी से सरसों की फसल झड़ जाने से काफी नुकसान हुआ है. इधर, हल्की बारिश से जेठुआ (गरमा) फसल को लाभ पहुंचा है. प्याज, हरी मिर्च, भिंडी, कद्दू, करैला की फसल को फायदा हुआ है. बताया कि अधिक बारिश व ओलावृष्टि की स्थिति में जेठुआ फसल को नुकसान पहुंच सकता है.

तेज आंधी से फसलों को हुआ नुकसान

शुक्रवार की रात पीरटांड़ क्षेत्र में हुई हल्की बारिश और तेज आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. खेतों में लगी जेठुआ फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. इससे किसानों में मायूसी है. तेज आंधी के कारण पौधे गिरकर बर्बाद हो गये. वहीं, गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है. कुम्हरलालो, नावाडीह, चिरकी, बांध, बिशनपुर, कुंडको और चिलगा पंचायत में इसका असर देखने को मिला. किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने की कगार पर थी. मौसम की मार से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है.

पोल्ट्री फार्म गिरा, तीन लाख का नुकसान

शुक्रवार की देर रात गांडेय क्षेत्र में आयी आंधी-पानी से कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है. फुलजोरी निवासी मो. आरिफ तनवीर का पोल्ट्री फार्म गिर गया. आरिफ ने बताया कि आंधी-पानी के बीच उसका पोल्ट्री फार्म पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इससे उसे करीब तीन लाख की क्षति हुई. कहा कि राहत की बात यह रही कि पोल्ट्री फार्म में चूजा नहीं था, नहीं तो काफी नुकसान होता. आंधी-पानी से कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है. आम और महुआ की फसल को काफी नुकसान हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel