ग्रामीणों का कहना है कि जिस रूट पर सड़क बनायी जा रही है, उससे आमलोगों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिलेगी. उनका तर्क था कि यदि सड़क से ग्रामीणों को सहूलियत ही नहीं होगी, तो दूसरे रूट से निर्माण का कोई औचित्य नहीं है. इसके बाद संवेदक ने पीरटांड़ थाना में शिकायत की. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की. इस दौरान संवेदक और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बहस होती रही. स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी ने विवादित स्थल पर दो दिनों तक निर्माण कार्य नहीं करने का निर्देश दिया. साथ ही ग्रामीणों से कहा कि वे दो दिनों के भीतर वरीय अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करायें, ताकि मामले का निष्पादन किया जा सके.