[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :ग्रामीणों ने लगाया पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप

Giridih News :ग्रामीणों ने लगाया पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप

0
Giridih News :ग्रामीणों ने लगाया पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप

करीब तीन करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस पुल के कार्य पर ग्रामीणों ने असंतोष जताया है. बताया कि नदी में पिलर की ढलाई होने के बावजूद पिलर में लगा छड़ बाहर निकल आया है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल साइट्स पर लगातार वायरल हो रहा है. इस बाबत चंदन कुमार यादव, प्रकाश यादव, लखन राणा, इंद्रदेव यादव, मुकेश यादव, पप्पू यादव, दिलीप यादव सहित कई लोगों ने बताया कि पुल का निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन निर्माण में लापरवाही और मानकों की अनदेखी लोगों की चिंता बढ़ा रही है.

प्राक्कलन के अनुसार काम कराने की मांग

ग्रामीणों ने विभाग से कार्य को स्वीकृत प्राक्कलन एवं तकनीकी मानकों के अनुसार कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण पूरा होने पर पिपराटांड़, घाघरा, चहाल, केंदुआकोला सहित आसपास के कई गांवों को फायदा होगा. प्रखंड व पंचायत मुख्यालय पहुंचने की दूरी भी काफी कम हो जाएगी. हरियाडीह के मुखिया बाबूमणि सिंह ने कहा कि पुल निर्माण कार्य की पूर्व में भी जांच की गयी थी. ग्रामीणों की शिकायत है, तो विभागीय अधिकारियों से जांच करायी जानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel