[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :बगोदर बस पड़ाव में गुमटी लगाने को लेकर हंगामा

Giridih News :बगोदर बस पड़ाव में गुमटी लगाने को लेकर हंगामा

0
Giridih News :बगोदर बस पड़ाव में गुमटी लगाने को लेकर हंगामा

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए गुमटी को बस पड़ाव के एक हिस्से के बीच पलट दिया. इसके बाद काफी हो हल्ला भी हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि बस पड़ाव में आये दिन अतिक्रमण के नाम पर कोई न कोई गुमटी खड़ी कर दी जा रही है. बस पड़ाव में प्रवेश के लिए तीन ओर से रास्ता बनाया गया है. इसमें पुरानी जीटी रोड से दो और सरिया रोड से एक शामिल है, लेकिन हालात इतने बदतर हैं कि पुरानी जीटी रोड के मुख्य द्वार पर अवैध कब्जा कर लिया गया है. दूसरी ओर सरिया रोड से बस पड़ाव के प्रवेश द्वार पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है. इससे हालात इतने बुरे हो गये हैं कि बस पड़ाव दिखता ही नहीं है, और वह पूरी तरह अवैध कब्जा धारियों का स्थल बना हुआ है. इससे बगोदर बस पड़ाव एक मार्केट कांप्लेक्स अधिक बस पड़ाव कम प्रतीत हो रहा है. भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उदय गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण कारियों के कारण बस पड़ाव की रौनक ही खत्म हो गयी है.

स्थल चिह्नित कर चलाया जायेगा अभियान : सीओ

इस मामले में सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि एक मैपिंग कर बस पड़ाव से अतिक्रमण को हटाया जायेगा. एक अल्टीमेटम भी दिया जायेगा. उसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण को हटाया जायेगा. ताकि बस पड़ाव की खूबसूरती बेकार न हो जाये.

हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ : हो हंगामे की सूचना बगोदर के सीओ को मिलते ही वह बस पड़ाव पहुंचे और गुमटी को वहां से हटवा दिया. साथ ही गुमटी लगाने वाले को फटकार लगायी, तब जाकर मामला शांत हुआ. सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मैपिंग कर बस पड़ाव से अतिक्रमण को हटाया जायेगा. एक बार चेतावनी दी गयी है. अब बीडीओ व पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण को हटाया जायेगा, जिससे ताकि बस पड़ाव की खूबसूरती बनी रहे.

वर्ष 2008 में हुआ था निर्माण

बता दें कि वर्ष 2008 में जीटी रोड के चौड़ीकरण के दौरान बगोदर बस पड़ाव का निर्माण किया गया था. एनएचएआइ ने इसके पीछे करीब 400 दुकानें भी बनवायी. लेकिन, अतिक्रमण की वजह से ही इसमें 50 प्रतिशत दुकानें बंद हैं या फिर दुकान मालिक ने उसे बेच दी है. यह बस पड़ाव गिरिडीह जिले के बड़े और लंबे चौड़े भूभाग में बनाया गया है. निर्माण के बाद इसे जिला परिषद के अधीन भी किया गया. बस पड़ाव से झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार व कोलकाता जाने के लिए बस की सुविधा मिल जाती है. वर्तमान में बस पड़ाव की स्थिति दयनीय हो गयी है. इसे से अतिक्रमणकारियों ने घेर रखा हैं, जिससे बस पड़ाव की सुंदरता खत्म हो ही गयी है. चारों तरफ झुग्गी-झोपड़ी, ठेला व गुमटी ही नजर आते हैं. इससे यात्रियों और बस चालकों को काफी परेशानी होती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel